PM Kisan e-kyc: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। इस योजना के तहत, सभी लाभार्थी किसानों को e-KYC (ई-केवाईसी) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई किसान समय पर e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, तो उसके खाते में अगली किस्त की राशि जमा नहीं होगी।
इस लेख में, हम PM Kisan e-KYC प्रक्रिया को समझाएंगे, ताकि हर किसान इसे आसानी से समझ सके और समय पर पूरा कर सके और योजना का लाभ ले सके।
PM Kisan e-KYC ऑनलाइन कैसे करें?
PM Kisan e-KYC को ऑनलाइन करना बहुत आसान है आप निचे दिए गए चरणों का पालन करके इसे आसानी से कर सकते हैं:-
- सबसे पहले आधिकारिक https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें और ‘Get Mobile OTP’ पर क्लिक करें।
- OTP प्राप्त होने के बाद इसे बॉक्स में दर्ज करें और ‘Submit OTP’ पर क्लिक करें।
- आधार OTP सत्यापन ‘Get Aadhaar OTP’ पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करें।
- सत्यापन पूरा करें ‘Consent Given’ विकल्प पर टिक करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- आपके स्क्रीन पर ‘Ekyc has been done successfully’ संदेश दिखाई देगा।
ध्यान दे:
e-KYC Invalid OTP समस्या का समाधान: e-KYC करते समय यदि “Invalid OTP” का संदेश मिलता है, तो यह मुख्यतः दो कारणों से हो सकता है: (1) वेबसाइट का सर्वर डाउन होना, (2) मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होना
यह भी पड़ें:- PM Kisan Beneficiary List कैसे देखें? जाने पूर्ण जानकारी
PM Kisan e-KYC ऑफलाइन कैसे करें?
ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या होने पर, किसान अपने नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित e-KYC कर सकते हैं:
- CSC सेंटर पर जाएं:- आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं।
- बायोमेट्रिक प्रक्रिया:- CSC ऑपरेटर बायोमेट्रिक स्कैन के जरिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करेगा।
- कन्फर्मेशन:- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको SMS के माध्यम से कन्फर्मेशन मिलेगा।
PM Kisan e-KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज
e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड नंबर
- पंजीकृत मोबाइल नंबर (जिससे योजना में पंजीकरण किया गया है)
- बैंक पासबुक का नंबर
PM Kisan Yojana के मुख्य उदेश्य
योजना का उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
वार्षिक सहायता राशि | ₹6,000 (₹2,000 की तीन किस्तों में) |
लाभार्थियों की पात्रता | 18 वर्ष से अधिक आयु और वार्षिक आय ₹2 लाख तक |
भुगतान का माध्यम | DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) |
उपयोगिता | कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता |
PM Kisan Helpline Number
योजना से संबंधित किसी भी सहायता के लिए आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
- 155261
- 011-24300606
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)
PM Kisan e-KYC क्या है?
PM Kisan e-KYC एक प्रक्रिया है जिसमें किसानों के आधार और पंजीकृत मोबाइल नंबर का सत्यापन किया जाता है।
e-KYC के बिना सहायता राशि मिल सकती है?
नहीं, e-KYC प्रक्रिया पूरी किए बिना सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में जमा नहीं होगी।
क्या e-KYC प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से की जा सकती है?
हां, e-KYC ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।
Invalid OTP समस्या का समाधान कैसे करें?
Invalid OTP समस्या के लिए अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवाएं और वेबसाइट का सर्वर ठीक होने पर पुनः प्रयास करें।
e-KYC प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
ऑनलाइन प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
PM Kisan Yojana के तहत e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि सहायता राशि सही लाभार्थी तक पहुंचे हैं या नहीं। ऊपर बताए गए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रियाओं का पालन करके आप आसानी से e-KYC कर सकते हैं।
यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या अपने नजदीकी CSC सेंटर की सहायता ले सकते हैं।