PM Kisan Status Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन समान किश्तों में दिए जाते हैं। यदि आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप अपना PM Kisan Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की मदद से PM Kisan Status कैसे देखें सकते हैं।
PM Kisan Yojana 2025
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का उद्देश्य छोटे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6,000 रुपये प्रति वर्ष तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
लाभार्थी | छोटे किसान |
वार्षिक सहायता राशि | 6,000 रुपये |
किश्तों की संख्या | 3 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
PM Kisan Status Check कैसे करें? (आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से)
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन नंबर पता करें
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का उपयोग करके PM Kisan Registration Number प्राप्त किया जा सकता है।
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Know Your Registration Number वेबपेज पर जाएं।
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर विकल्प का चयन करें।
- नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Get Mobile OTP बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें और Get Details पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर किसान का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाई देगा।
स्टेप 2: Beneficiary Status देखें
रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना Beneficiary Status देख सकते हैं:
- सबसे पहले पी एम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज में दिए गए Know Your Status विकल्प को चुनें।
- अपना Registration Number और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- Get OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके Get Data बटन दबाएं।
“अब आपकी भुगतान स्थिति (Installment Status) स्क्रीन पर दिखेगी।”
यह भी पड़ें:-
- PM Kisan e-KYC कैसे करें? जानें पूरी जानकारी
- PM Kisan Beneficiary List कैसे देखें? जाने पूर्ण जानकारी
PM Kisan Installment Dates
नीचे दिए गए टेबल में PM Kisan Yojana के तहत किश्तों की तिथि का विवरण दिया गया है:
किश्त (Installment) | तिथि (Date |
---|---|
19th Installment | – |
18th Installment | 5 अक्टूबर 2024 |
17th Installment | 18 जून 2024 |
16th Installment | 28 फरवरी 2024 |
15th Installment | 15 नवम्बर 2023 |
14th Installment | 27 जुलाई 2023 |
13th Installment | 27 फरवरी 2023 |
12th Installment | 17 अक्टूबर 2022 |
11th Installment | 1 जून 2022 |
10th Installment | 1 जनवरी 2022 |
9th Installment | 10 अगस्त 2021 |
8th Installment | 14 मई 2021 |
7th Installment | 25 दिसंबर 2020 |
6th Installment | 9 अगस्त 2020 |
5th Installment | 25 जून 2020 |
4th Installment | 4 अप्रैल 2020 |
3rd Installment | 1 नवंबर 2019 |
2nd Installment | 2 मई 2019 |
1st Installment | 24 फरवरी 2019 |
PM Kisan Yojana से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
- क्या मोबाइल नंबर से PM Kisan Status चेक किया जा सकता है? → नहीं, मोबाइल नंबर का उपयोग केवल रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
- PM Kisan Status चेक करने के लिए क्या आवश्यक है? → रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP की आवश्यकता होती है।
- क्या PM Kisan के तहत सभी किसान पात्र हैं? → नहीं, योजना का लाभ केवल छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)
PM Kisan Status कैसे चेक करें?
आप https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP का उपयोग करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Beneficiary List में नाम कैसे देखें?
Beneficiary List देखने के लिए https://pmkisan.gov.in/ की वेबसाइट पर जाएं और Farmers Corner में दिए गए विकल्प का चयन करें।
क्या आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन नंबर निकाला जा सकता है?
हां, आप “Know Your Registration Number” सुविधा का उपयोग करके आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
यदि नाम Beneficiary List में नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो आप अपने स्थानीय कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
PM Kisan की अगली किश्त कब आएगी?
19वीं किश्त फरवरी 2025 को जारी की गई है, अगली किश्त की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
इस लेख में दी गई जानकारी के अनुसार, PM Kisan Status चेक करना अब और भी आसान हो गया है। यदि आपको इस प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो आप संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।